कन्नौज, मार्च 9 -- सिकंदरपुर। कस्बे के चंदरपुर रोड स्थित केवाईएस इंटर कालेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया के संयोजन में आयोजित हुए समारोह में लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल के साथ होली खेली। इस दौरान समर्थकों ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, सिद्धांत सिंह भदौरिया, नगर पंचायत के चेयरमैन ठाकुर हरिहर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, विकास भदौरिया समेत काफी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.