कौशाम्बी, फरवरी 28 -- बीआरसी कड़ा के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर अबीर-गुलाल के रंगों से सराबोर नजर आया और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में शिक्षक अजय कुमार एवं शिक्षिका राठौर शशि देवी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने होली के गीतों पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। म्यूजिक की धुन पर झूमते विद्यार्थियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूपा साहू ने बच्चों को होली के सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित और मर्यादित ढ...