मैनपुरी, मार्च 5 -- मैनपुरी। होली का त्योहार केवल रंगों का संगम नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और अटूट विश्वास का प्रतीक है। जिले में रंगों का त्यौहार लगातार दो दिन धूमधाम से मनाया गया। बुधवार के बाद गुरुवार को भी होली की धूम क्षेत्रों में रही। रंगों से सराबोर हुरियारों की टोलियां जगह-जगह मस्ती के रंगों में डूबी नजर आईं। घरों में होली खेली गई तो गली-मोहल्लों में भी एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाने की होड़ नजर आई। कृष्णा टॉकीज स्थित गणेश मंदिर से ठाकुर जी की यात्रा कटरा, मिश्राना होती हुई दाऊ जी के मंदिर पहुंची। इसमें मयंक चतुर्वेदी, मुदित चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, प्रदीप चतुर्वेदी, प्रेम चतुर्वेदी, नमन चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, आयुष चतुर्वेदी, नीतीश चतुर्वेदी, राहुल चतुर्वेदी आदि सहयोग रहा। वहीं बेवर, घिरोर, बरनाहल, किशनी, कुसमरा, औंछा, भोग...