अबीर-गुलाल और जयकारों के साथ छोटी काशी रवाना हुई कांवड़ यात्रा
हरदोई, अगस्त 20 -- शाहाबाद। हर-हर महादेव, देवों के देव महादेव की जय और बम-बम भोले के जयकारों से नगर का चप्पा-चप्पा शिवमय नज़र आया। 19वीं विशाल कांवड़ यात्रा में हजारों शिवभक्त अबीर-गुलाल उड़ाते और भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए निकले। भोले बाबा, दुर्गा माता, मां सरस्वती और भगवान शिव-पार्वती की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच आधा सैकड़ा से अधिक वाहनों का काफिला जब नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा तो श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। सुबह से ही कांवड़ियों के स्वागत के लिए नगर के विभिन्न मार्गों पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया। एक दिन पूर्व सैकड़ों शिवभक्त पांचाल घाट (घटियाघाट) पहुंचकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.