कानपुर, फरवरी 28 -- पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय संत सुआबाबा मंदिर से शुक्रवार को श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। जो मौहरमाता मंदिर, झगड़ेश्वर मंदिर होते हुए नाथू तालाब स्थिति संकटमोचन मंदिर पहुंची। जहां भंडारे का भी आयोजन किया गया। संत सुआबाबा मंदिर से शुक्रवार को खाटू बाबा की श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। वहीं मंदिर परिसर में भक्तों ने पगड़ी बंधवा जयकारे लगाए। वहीं श्रद्धालु पंडित कार्तिक के मंत्रों उच्चारण के बाद निशान यात्रा को लेकर बाबा के जयकारे लगाते और गुलाल व अबीर उड़ाते हुए आगे-आगे चले। वहीं खाटू श्याम की सवारी के आगे भक्तगण नाचते-गाते मौहरमाता मंदिर पहुंचे। जहां पूजन अर्चन के बाद निशान यात्रा आगे बढ़ी और स्टेशन तिराहा होते हुए झगड़ेश्वर मंदिर पहुंची। जहां विधि- विधान से पूजा-अर्चना के बाद भक्तगण नांचते गाते बाजार रामलीला ...