मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी स्थित गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर में अलबेला फाल्गुन मेला उत्सव मनाया जा रहा है। शुक्रवार को मंदिर समिति द्वारा एकादशी निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शुक्रवार को शिव चौक पर मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, समिति के अध्यक्ष अशोक गर्ग और उद्यमी भीमसेन कंसल, अंकुर दुआ द्वारा भगवान श्याम बाबा की पूजा अर्चना की गई। शिव चौक पर एकत्र श्याम प्रेमियों ने निशान ध्वजा लेकर बाबा श्याम के भजनों पर झूमते गाते और गुलाल अबीर उड़ाते हुए शिव चौक से झांसी की रानी, टाउन हॉल रोड, मदन स्वीटस, भोपा पुल, गऊशाला रोड, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार, स्वीट्स कॉर्नर के बराबर से डाकख...