नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- गुरुवार को धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का एनुअल डे फंक्शन था। इस फंक्शन में शाहरुख खान, करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और शाहिद कपूर समेत कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों को चीयर करने पहुंचे। आइए आपको 7 तस्वीरों में फंक्शन में पहुंचे सेलेब्स की झलक दिखाते हैं।अभिषेक ने जीता दिल अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक ही कार में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। अभिषेक आगे बैठे हुए थे और अमिताभ व ऐश्वर्या पीछे की सीट पर बैठे नजर आए। सामने आए वीडियो में अमिताभ कार से उतरते ही स्कूल के अंदर चले गए। वहीं अभिषेक ने ऐश्वर्या के साथ अपनी सास वृंदा राय का इंतजार किया और उनके साथ ही अंदर गए।शाहरुख खान की झलक शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ इवेंट में पहुंचे। वह अपन...