जमशेदपुर, अगस्त 21 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। इन लोगों का एडमिट कार्ड अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। जानकारी हो कि 10 सितंबर से इन छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुरू होगी और 18 सितंबर तक चलेगी। कोल्हान विवि जारी इस परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र कॉपरेटिव कॉलेज को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...