गढ़वा, दिसम्बर 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलेभर में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। उसके बाद भी प्रशासनिक स्तर पर अबतक गरीबों के बीच कंबल वितरण शुरू नहीं किया गया है। फिलहाल ठंड से बचाव के लिए जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। कंबल का वितरण नहीं होने से ठंड से जरूरतमंद और वंचित परिवार के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला मुख्यालय में रंका मोड़, चिनियां मोड़, मझिआंव मोड़, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों को चिन्हित अलाव की व्यवस्था की गई है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से जेम पोर्टल के माध्यम से कंबल का टेंडर निकाला गया था। 15 दिसंबर तक कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू कर करने का लक्ष्य विभाग की ओर से रखा गया था। उसके बाद भी अबतक वितरण नहीं हो सका है। विभाग 35 हजार से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.