वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी। चांद की तस्दीक पर 18 या 19 फरवरी से माह-ए-पाक रमजान शुरू हो जाएगा। इन दो दिन चांद नहीं भी दिखा तो भी 19 फरवरी से रोजा रखने का क्रम शुरू हो जाएगा। वहीं 31 साल बाद रमजान फरवरी में शुरू होगा। मौसम में गर्मी जैसी तल्खी न होने से रोजेदारों को निश्चित ही राहत होगी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान वर्ष का नौवां महीना होता है। यह कैलेंडर हिजरी चंद्र प्रणाली पर आधारित होता है। ढाई कंगूरा मस्जिद के इमाम मौलाना नसीम अहमद बसीरी ने कहा कि हर बार रमजान पिछले साल की अपेक्षा 10 दिन पहले आता है। वर्ष 2025 में पहली मार्च से रमजान शुरू हुआ था। इस बार यह 18 या 19 फरवरी से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 1993, 1994 और फिर 1995 में रमजान लगातार फरवरी में पड़ा था। 354 या 355 दिन का होता है हिजरी वर्ष मौलाना नसीम ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.