अबकी सिर्फ स्वदेशी फूलों से सजेगा श्याम दरबार
वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में श्रीश्याम मंडल के 55वें वार्षिकोत्सव पर स्वदेशी फूलों से श्याम प्रभु का दरबार सजाया जाएगा। महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में 15 एवं 16 अगस्त को होने वाले झूलनोत्सव में राष्ट्रीय ख्याति के भजन गायक आमंत्रित होंगे।यह निर्णय बुधवार को श्रीश्याम मंडल के पदाधिकारियों की बुधवार को लक्सा रोड स्थित मंदिर में बैठक में किया गया। इस वर्ष पहली बार विग्रह के शृंगार से आयोजन स्थल तक की साज-सज्जा में स्वदेशी फूल ही प्रयुक्त होंगे। महोत्सव के अंतर्गत श्रीश्याम ध्वजा यात्रा, छप्पन भोग, सुंदरकांड का संगीतमय पाठ, सवामणि भोग, मेवा-मिष्ठान भोग, श्रीश्याम रसोई से प्रसाद अर्पण किया जाएगा। भजन गंगा कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर कलाकारों को आमंत्रित होंगे। मारवाड़ी युवा मंच की सभी शाखाओं की महिला सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.