● रोहित, मार्च 7 -- Bihar News: बिहार के मछली प्रेमियों के लिए चिंता वाली खबर है। गंगा नदी में (30 किमी लंबाई) स्थानीय प्रजाति की मछलियों की संख्या में आ रही गिरावट चिंता का विषय है। बीते 15 वर्ष में पटना में 31 प्रतिशत स्थानीय प्रजाति की मछलियां कम हो गई हैं। उनकी संख्या में 40 से 50 प्रतिशत की गिरावट आयी है। पटना विश्वविद्यालय की ओर से किए गए सर्वे में ये आंकड़े सामने आये। मछुआरा समितियों ने भी सर्वे की बात सही ठहराते हुए कहा कि इनकी संख्या में तेजी से कमी आई है। डॉल्फिन मैन और पटना विवि के पूर्व शिक्षक डॉ. रवीन्द्र कुमार सिन्हा बताते हैं कि इसके पीछे कई कारण हैं। लेकिन इनमें सबसे महत्वपूर्ण कारण गंगा में विदेशी थाई मांगुर (अफ्रीकी प्रजाति) मछली का पहुंचना है।सिफरी के अनुसार 45 प्रजाति केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.