नोएडा, जनवरी 20 -- रबूपुरा, संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र स्थित सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसाइटी में अफ्रीकी नागरिक ने लिविंग कार्ड जांच रहे मेंटेनेंस सिक्योरिटी सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर दी। घटना में सिक्योरिटी सुपरवाइजर कों गंभीर चोटें आईं। उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ शिकायत की है कोतवाली दनकौर क्षेत्र गांव लतीफपुर के रहने वाले सचिन कुमार सुपरटेक गोल्फकंट्री सोसाइटी में मेंटेनेंस सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। पीड़ित के मुताबिक वह सोसाइटी के गेट पर ड्यूटी के दौरान अफ्रीकी निवासी का लिविंग कार्ड जांच रहे थे। इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में आ गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.