पटना, मई 23 -- अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस के भारत में प्रवेश के साथ बिहार में इससे बचाव को लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति में इबोला वायरस के खतरे को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें एक दिन पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी स्वास्थ्य सलाह (हेल्थ एडवाजरी) पर चर्चा हुई। इसके बाद बिहार के सभी 38 जिलों में अफ्रीकी देशों से बिहार आने वाले लोगों अथवा ऐसे लोगों के संपर्क में आने वाले संदिग्ध मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के लिए दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही, इबोला के लक्षण वाले मरीजों के इलाज को लेकर एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी बनाई गई है। इसके तहत इबोला से पीड़ित संदिग्ध मरीज को सबसे पहले चिह्नित करते हुए उसे आइसोलेट किया जाना है। उसकी ट्रेवल हिस्...