नई दिल्ली, मई 22 -- खतरनाक इबोला वायरस का खौफ भारत पहुंच गया है। इबोला की गंभीरता को देखते हुए ही भारत और अफ्रीकी संघ ने राष्ट्रीय राजधानी में 28 से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह जानकारी मिली है कि अफ्रीका में इबोला वायरस के फैलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन और उससे संबंधित बैठकों की नई तारीखें पारस्परिक परामर्श के जरिये तय की जाएंगी।बढ़ सकता है इबोला का प्रकोप पूर्वी कांगो में इबोला संक्रमण से निपट रहे स्वास्थ्यकर्मियों और राहत सहायता समूहों ने आगाह किया कि इसका प्रकोप बढ़ सकता है। उन्होंने अधिक आपूर्ति बढ़ाने और अत...