बिजनौर, अप्रैल 9 -- पुलिस ने विदेश में बैठकर नेटवर्क संचालित करने और सोशल मीडिया पर युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों को लेकर भड़काने वाले मैजुल का लुकआउट नोटिस जारी कराया है। एटीएस की जांच में मेरठ के आकिब और बिजनौर के मैजुल का नाम सामने आया है। मैजुल कई साल से अफ्रीका में रहते हुए युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ रहा है। अब यूपी पुलिस मैजुल की घेराबंदी कर रही है। बिजनौर के थाना नांगलसोती के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल पिछले कई वर्षों से अफ्रीका में रहकर सैलून चला रहा है। मैजुल का परिचय मेरठ के आकिब से है, जो दुबई में कार चलाता है। दोनों मिलकर सोशल मीडिया पर देश विरोधी बयानबाजी करते हैं और पाकिस्तानी हैंडलर से कई युवकों का परिचय करा चुके हैं। एटीएस ने जिस साकिब को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने पर लखनऊ में गिरफ्तार किया था, उसने ने आकिब के नाम...