अफ्फान हत्याकांड : पुलिस को चकमा देकर चौथे हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, एक अब भी फरार
अमरोहा, सितम्बर 25 -- अमरोहा। शहर के मोहल्ला जट बाजार में मीट दुकानदार अफ्फान कुरैशी की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी शहजाद ने गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर कचहरी पहुंच सरेंडर कर दिया। वहीं मामले में नामजद पांचवां आरोपी अरहम अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसके पहले पुलिस तीन आरोपियों शानदार, कामरान व शन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाईखाना (बगला) निवासी 25 वर्षीय अफ्फान कुरैशी की एक सितंबर की रात जट बाजार चौकी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों के मुताबिक पैसों के लेनदेन और पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। अफ्फान अपने भाई फैजान और दोस्त शहबाज के साथ जट बाजार गया था। इसी दौरान हमलावरों ने पीछे से उसके सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी थी। मृतक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.