देवरिया, मई 29 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। अफेयर के मामले को लेकर हुई मारपीट के मामले में तरकुलवा पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत कारी टोला गांव में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गयी। घटना में सुनील व मुन्ना पुत्र लालता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित की पत्नी सरिता देवी की तहरीर पर गांव के ही रामआशीष, अभिषेक पुत्र रामआशीष, मुकेश, दुर्गेश पुत्र राजपति, पिंकू, विजय तथा गीता के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट...