अमरोहा, मई 26 -- अमरोहा, संवाददाता। शादी के 18 साल बाद महिला ने पति पर दूसरी महिला से अफेयर के चलते गला घोंटकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।मुरादाबाद शहर के मोहल्ला परसा की सराय की निवासी रजनी यादव की शादी साल 2008 में अमरोहा शहर के रहने वाले राजकुमार के साथ हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं, जिनमें एक बेटा ठीक से नहीं बोल पाता है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के शुरुआती सालों तक ससुराल में सब कुछ ठीक चला लेकिन बाद में पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों का रवैया बदल गया। आरोपी दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि हाल ही में एक रिश्तेदार की शादी के बाद पति की बातचीत बहू की एक रिश्तेदार से बढ़ गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद ...