शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- मीरानपुर कटरा। पुलिस ने बदायूं के मादक पदार्थ तस्कर को 430 ग्राम अफीम बरामद कर जेल भेजा है। हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध टाटा कार को रोका। कार चालक ने पुलिस से बचने की कोशिश की। घेराबंदी कर पुलिस कर्मियों ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। तलाशी में 430 ग्राम अफीम मिली। पुलिस के मुताबिक तस्कर आकाश निवासी धर्मपुर बिहारीपुर थाना बिसौली जनपद बदायूं है। वह गोरखपुर से अफीम लाकर बरेली बेचने जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को 14 दिन की रिमांड मंजूर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...