अफीम बरामदगी में दो दोषियों को आठ-आठ साल की सजा
शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- शाहजहांपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहांपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते अफीम बरामदगी के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को आठ-आठ वर्ष के कठोर कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। थाना खुटार पुलिस ने विवेक गुप्ता और शिवकेश पुत्र रामप्रकाश गुप्ता निवासी मोहल्ला कानून गोयान, थाना जलालाबाद को 4.50 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई एडीजे-42 न्यायालय में हुई। मॉनिटरिंग सेल, खुटार पुलिस और अभियोजन विभाग ने समन्वय कर साक्षियों को समय से न्यायालय में प्रस्तुत कराया। प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने दोनों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.