बरेली, मार्च 31 -- फास्ट ट्रैक प्रथम राघवेंद्र मणि की कोर्ट ने सश्रम एक वर्ष सात माह 19 दिन की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पर चार हजार का जुर्माना भी लगाया है। एडीजीसी क्राइम संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जीआरपी पुलिस ने 26 अक्तूबर 2011 को बरेली जक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो से राजीव कॉलोनी निवासी संजय कश्यप को तीन सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था। इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक प्रथम राघवेंद्र मणि की कोर्ट में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...