बरेली, नवम्बर 25 -- भमोरा। अफीम तस्करी में गिरफ्तार युवक अपने बाबा के लाइसेंस पर खेती करता था और फिर अफीम चोरी करके तस्करी करने लगा। इससे उसके बाबा की मुश्किल भी बढ़नी तय है। पुलिस इसकी जानकारी जिला अफीम अधिकारी को भेज रही है। रविवार को भमोरा पुलिस ने बदायूं में थाना बिनावर के गांव बुद्धपुरा निवासी अवनीश और आंवला में रमनगला निवासी ओमेंद्र शर्मा को 387 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में सामने आया कि अवनीश के बाबा कंधई के पास अफीम का लाइसेंस है, जिस पर वह और उसके पिता दान सिंह खेती करते हैं। आरोपी ने स्वीकार किया कि सरकार को देने के साथ ही कुछ अफीम उन लोगों ने चुरा ली थी, जिसे वे बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि लाइसेंस कंधई के नाम पर है तो पैदावार की निगरानी की जिम्मेदारी भी उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.