गया, जुलाई 8 -- बाराचट्टी पुलिस की टीम ने पड़ोसी राज्य झारखंड के चोरदाहा के रहने वाले प्रवेश यादव नामक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए प्रवेश के खिलाफ स्थानीय थाने में साल 2024 में अफीम तस्करी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रवेश के घर से 15 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा और डिजीटल तराजू बरामद हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। इधर पुलिस की टीम ने धनगाई थाना क्षेत्र के पकरिया गांव से दो दिन पहले 76 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा के साथ कमलेश सिंह भोक्ता और बिरजू यादव को गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.