अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद
बदायूं, जून 21 -- पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 488 ग्राम अफीम और एक बाइक बरामद की है। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उझानी कोतवाली पुलिस ने अब्दुल्लागंज रोड स्थित एक ट्यूबवेल के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र नन्हेलाल निवासी गांव जखेली थाना अलापुर और रामौतार पुत्र विजय सिंह निवासी गांव रन्जौरा थाना बिनावर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान गौरव के कब्जे से 230 ग्राम और रामौतार के कब्जे से 258 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस प्रकार दोनों आरोपियों के पास से कुल 488 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी कब्जे में ली है, जिसका इस्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.