पलामू, जुलाई 14 -- मेदिनीनगर। पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के चियांकी तीन मुहान के पास 520 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों पांकी थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी अजय यादव एवं ईश्वरी यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि एसपी को मिली सूचना के आधार पर सतबरवा की ओर से दो व्यक्ति होंडा मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर डाल्टनगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने चियांकी तीन मुहान के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास रखे पीले रंग के झोले से प्लास्टिक में लपेटा हुआ चिपचिपा काला ...