अफीम के साथ तीन युवक गिरफ्तार
मोतिहारी, मई 7 -- कोटवा। सूखा नशा के खिलाफ भोपतपुर पुलिस ने गुरुवार को एक किलो से अधिक मात्रा में अफीम के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक बाइक और तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया है। डीएसपी सदर टू जीतेश पाण्डेय ने इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार भोपतपुर पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान एक बाइक को रोककर जांच की गई। इस दौरान बाइक से एक किलो साठ ग्राम अफीम बरामद किया गया। इस क्रम में तुरकौलिया थाना के माधोपुर कटहरी निवासी जावेद आलम, नगर थाना मोतिहारी के राजा बाजार निवासी राजा कुमार व तुरकौलिया थाना के अशर्फी साह टोला निवासी नंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत तीन तस्कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.