अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
बरेली, मई 22 -- बारादरी पुलिस ने भोजीपुरा, भमोरा और बदायूं के तीन तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उनके कब्जे से 1.55 किलो अफीम बरामद हुई है। बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में भोजीपुरा के गांव घंघोरा पिपरिया निवासी पवन, भमोरा के गांव पवारी का पिंकू और बदायूं में थाना दातागंज के गांव केलिपाई निवासी अभिषेक शामिल हैं। तीनों के कब्जे से 1.55 किलोग्राम अफीम और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते हैं। वहां मिले विमलेश और विकेश ने अच्छे मुनाफे का झांसा देकर उन्हें इस काम में शामिल किया था। यह भी पढ़ें- अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार वे लोग इस अफीम को ट्रक ड्राइवर और ढाबों पर बेचने आए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.