दरभंगा, मार्च 11 -- सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के कुमरपट्टी गांव में अफीम की खेती की जा रही थी। खेतों में लहराती अफीम की फसल की जानकारी मिलते ही मंगलवार को सिमरी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अफीम के पौधों को जब्त कर लिया। पुलिस ने खेत के मालिक पूर्व शिक्षक गांव के ही राम नरेश सिंह के खिलाफ सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की है। गेहूं लगी फसल में किनारे-किनारे अफीम जैसे पौधे को पुलिस ने जब्त किया है। खेत के आंशिक भाग की पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...