संतकबीरनगर, फरवरी 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गैर कानूनी ढंग से अफीम की खेती करने वालों की सुरागकसी करके धरपकड़ में पुलिस की टीमें जुटी हुई है। अब तक पांच थाना क्षेत्रों में सवा दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अफीम के पौधे, फल, फूल व अवयव बरामद हो चुके हैं। जबकि इस अवैध धंधे से जुड़े मामले में 06 आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस को संदेह है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह तो काम नही कर रहा है। अफीम के धंधेबाजों का आपसी कनेक्शन और नेटवर्क की तलाश के लिए एडीएम, एएसपी की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लुकछुप कर अवैधानिक तरीके से अफीम की खेती धंधेबाजों ने की। पुलिस की नजरों से बचने के लिए या तो अपने मकान से सटे या फिर बाउंड्रीवाल के अंदर सब्जियों की क्यारियों के बीच अफीम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.