पलामू, फरवरी 4 -- पाटन। नावाजयपुर थाना की पुलिस ने मंगलवार को अफीम के खेती के खिलाफ अभियान चलाया। नावाजयपुर-मनातू सीमांकन जंगली क्षेत्रों के गांव पोखरिया, कोसियरा, कतरी, तिसिबार आदि इलाको में अफीम व पोस्ता की खेती को लेकर जंगलों में पैदल गश्ती अभियान चलाकर स्थानीय ग्रामीणों को खेती के खिलाफ जागरूकता एवं अफीम खेती के खिलाफ कानूनी प्रावधानों की जानकारी दिया। थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने अभियान के दौरान गांव के लोगो को नशीले पदार्थ तथा अफीम की खेती से होने वाले कुप्रभावों से अवगत कराया। गांव के लोगो को मिलेट की खेती, दलहनी खेती, लघु उद्योग, मत्स्य पालन करने के बारे में बताया। अच्छी आय तथा समाज- परिवार की जीवन खुशहाल हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.