शाहजहांपुर, मार्च 21 -- जलालाबाद तहसील के दौलतपुर गांव में बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण अफीम की फसल जमीन पर गिर गई। गांव में अफीम की खेती करने वाले लगभग 12 कास्तकार इस नुकसान से प्रभावित हुए हैं। किसान बालिस्टर, महावीर, रामबाबू, कृष्ण पाल, मनोहर आदि ने बताया कि उन्हें सरकार द्वारा अफीम की खेती के लिए लाइसेंस प्राप्त है। उन्होंने नियमों के अनुसार फसल बोई थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.