चतरा, नवम्बर 18 -- चतरा संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के सुदूर वर्ती गांवों में इन दिनों लगतार अफीम की खेती नहीं करने को लेकर पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। पिछले दो दिनों से सदर थाना क्षेत्र के लुटू गांव में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में सदर थाना की एसआई फिरदौश नाज सहित पुलिस के जवान शामिल है। मालुम हो कि इस क्षेत्र में पिछले वर्ष बड़ी संख्या में अफीम की खेती हुई थी। इस बार पुलिस ने वैसे चिन्हित क्षेत्रों में यह अभियान चला रही है जहां पिछले वर्ष अफीम की खेती को नष्ट किया गया था। सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में इस बार कहीं भी अफीम की खेती नहीं होने दिया गया। अफीम की खेती वाले क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, साथ उस क्षेत्र के लोगों से शपथ पत्र पर हस्ताक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.