आदित्यपुर, दिसम्बर 21 -- चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती मुटदा गांव में संभावित अफीम की खेती होने वाले क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी की गई। पिछले वर्ष जिन गांव में अफीम की खेती को पुलिस के द्वारा नष्ट किया गया था। वैसी जगह पर फिर से अफीम की खेती न हो इसके लिए चौका पुलिस ने शनिवार को एसएसबी मातकमडीह के साथ मिलकर ड्रोन के माध्यम से सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने अफीम की अवैध खेती को लेकर भौतिक सत्यापन भी किया। पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी तथा अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने के लिए चना, मटर एवं सरसों के बीज का वितरण किया गया। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि गत वर्ष जिन खेतों पर अफीम की खेती की गई थी, वर्तमान में किसानों के द्वारा उन खेतों में आलू, सरसों, मटर एवं च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.