रांची, जनवरी 4 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले में अवैध अफीम की खेती और नशाखोरी के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए खूंटी पुलिस ने रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरुकता अभियान चलाया। इस क्रम में मुरहू एवं मारंगहादा थाना क्षेत्रों के ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक, कानूनी और पारिवारिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और इसे पूरी तरह छोड़ने की अपील की गई। रविवार को मुरहू थाना अंतर्गत ग्राम गजगांव में पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से बताया कि अफीम की खेती कानूनन अपराध है और इसमें शामिल लोगों को कठोर सजा का प्रावधान है। साथ ही उन्होंने कहा कि नशे का प्रभाव न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ी को नुकसान पहुंचाता है। ग्रामीणों से कानून का पालन क...