देवघर, फरवरी 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के चितकाठ गांव में अवैध अफीम की खेती के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई रिखिया थाना प्रभारी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई। ज्ञात हो कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक डिसमिल जमीन पर की जा रही अफीम की खेती का खुलासा किया था। छापेमारी के दौरान खेत से लगभग एक क्विंटल हरे अफीम के पौधे और उसके फल-फूल बरामद किए गए थे। मौके पर ही फसल को नष्ट करते हुए पुलिस ने जब्त कर लिया था और मथुरा यादव को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी के आवेदन पर दर्ज कांड में आरोपी पर अवैध मादक पदार्थ की खेती और उसके उत्पादन की तैयारी का आरोप लगाया गया है। पूछताछ के बाद रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.