गया, अप्रैल 27 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोमिया गांव से पुलिस ने अफीम की खेती करने मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि अफीम की खेती करने मामले में वीरेंद्र यादव आरोपी था। साल 2024 में वन भूमि पर अफीम की खेती करने मामले में वीरेंद्र पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...