गया, अप्रैल 28 -- आमस थाने की पुलिस ने दो दिनों के अंदर अफीम की खेती करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें कागजी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि जनवरी में वन विभाग के अधिकारयों ने अफीम की खेती करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनमें आमस के इमलियाटांड़ के विनोद सिंह भोक्ता, रमापति भुइयां और बिहारी बिगहा के परशुराम कुमार व महेंद्र भुइयां का नाम शामिल था। इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। लेकिन, सभी भागे फिर रहे थे। इनके घर के होने की सूचना मिलते ही छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि वन विभाग व आमस पुलिस ने जनवरी में लगातार अभियान चला कर जंगलों में कई बीघे में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.