अफीम की खेती और अवैध शराब पर सख्ती, डीसी ने दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश
सराईकेला, अगस्त 22 -- सरायकेला। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, अफीम की खेती और अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पूर्व में अफीम की खेती वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को संयुक्त कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उत्पाद अधीक्षक को अवैध शराब के खिलाफ नियमित छापेमारी अभियान चलाने और ढाबों, हाट-बाजारों, होटलों व रेस्टोरेंट में अवैध बिक्री की जांच करने को कहा गया। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, नशे के नेटवर्क की पहचान करने और सूचना तंत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.