रांची, अक्टूबर 1 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू थाना परिसर में गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में अफीम की अवैध खेती की रोकथाम को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पु.नि. सह थाना प्रभारी बुंडू के साथ बुंडू थाना क्षेत्र की सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, समाजसेवी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि अभी अफीम की अवैध खेती का मौसम है। उपस्थित लोगों को अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही अफीम की अवैध खेती के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने और लोगों को अफीम की खेती के दुष्परिणामों के ...