अफीम की अवैध खेती मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
गया, जुलाई 14 -- नक्सल प्रभावित छकरबंधा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से मंगलवार देर रात छापेमारी कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिछुलिया गांव निवासी राजेश यादव और रामस्वरूप यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि सबैचबा, पिछुलिया, भुसिया, महुलनिया, अनरवन सलैया सहित अन्य स्थानों पर वन विभाग और गैरमजरूआ भूमि पर अवैध अफीम की खेती के मामले में छकरबंधा थाना कांड संख्या 04/26 दर्ज है। पूछताछ में दोनों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.