महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खड़खोड़ा में अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने के मामले से हड़कंप मच गया है। इस मामले में आरोपी किसान को जेल भेजने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी। इसके बाद अब खेत की निगरानी के लिए पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार खेत में लगे करीब अफीम के 450 पौधों में 520 से अधिक फल पाए गए थे। मामले में आरोपी रामनरेश निवासी खड़खोड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके बाद न्यायालय से अनुमति का इंतजार हो रहा है, ताकि अफीम के पौधों को नष्ट किया जा सके। तब तक खेत की सुरक्षा में पुलिस जुटी हुई है।थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.