बरेली, मई 3 -- पंजाब में सप्लाई के लिए झारखंड से लाई गई अफीम और हेरोइन की खेप के साथ एएनटीएफ और किला पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इनमें से एक तस्कर झारखंड का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में झारखंड के जिला चतरा थाना हंटरगंज के गांव कास डबर निवासी महेंद्र कुमार और बदायूं में थाना वजीरगंज के गांव गोठा निवासी लोकपाल सिंह शामिल हैं। शुक्रवार दोनों तस्करों को दौली रघुवरदयाल गांव को जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके कब्जे से चार किलो अफीम और 275 ग्राम हेरोइन के अलावा दो मोबाइल व 2140 रुपये बरामद हुए हैं।पूछताछ में महेन्द्र कुमार ने बताया कि वह झारखंड के खूंटी क्षेत्र से अफीम खरीदकर लाता था। इस बार वह लोकपाल सिंह के कहने पर हेरोइन भी लेकर आया था। दोनों मिलकर इन मादक पदार्थों को पंजाब और आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.