बरेली, मार्च 24 -- बारादरी पुलिस ने अफीम और तमंचों के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इनमें से अपराधी शातिर गोमांस तस्कर हैं, जिनके खिलाफ पुलिस मुठभेड़ समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि पीली मिट्टी क्षेत्र से फाल्तूनगंज निवासी आशू बजाज और सिकलापुर के सर्वेश को 363 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। आशू के खिलाफ हत्या समेत तीन और सर्वेश पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा एजाजनगर गौटिया निवासी शाकिर को पीलीभीत बाईपास, कसाई टोला के कासिम उर्फ शानू को खुर्रम गौटिया और सेमलखेड़ा के फहीम को बड़े कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया है। इन तीनों के कब्जे से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। तीनों कुख्यात गोमांस तस्कर हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.