प्रयागराज, मई 27 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा सांसद अफ़जाल अंसारी व उनके परिजनों से जुड़े विभिन्न आपराधिक मामलों और अपीलों को एकसाथ संबद्ध करने को कहा है। इन सभी मामलों की सुनवाई अब एक ही पीठ द्वारा की जाएगी। यह आदेश ​न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय एवं न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह प्रथम की खंडपीठ ने नुसरत अंसारी व अन्य की अपील पर उनके अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय को दिया है। कोर्ट ने सभी मामलों को दो जुलाई को नए मामलों की सूची में उपयुक्त पीठ के समक्ष पेश करने को कहा है। ​इससे पहले 18 मई को कोर्ट ने कहा था कि नुसरत अंसारी व अन्य और राज्य बनाम अफ़जाल अंसारी व अन्य की सुनवाई एकसाथ उचित होगी। यह भी पढ़ें- 42 के शस्त्र लाइसेंस की दी जानकारी, शेष 41 के लिए मिला आखिरी मौका दोनों मामलों का अदालती रोस्टर अलग-अलग होने के कारण फ़ाइल को मुख्य न्यायाधीश के समक्...