नई दिल्ली, फरवरी 17 -- यूपी विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष ने फिर अधिकारियों पर निशाना साधा है। विपक्षी सदस्यों ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष की पीठ से निर्देश के बाद भी अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि संसादीय कार्य मंत्री के साथ बैठक कर इसके लिए कोई व्यवस्था बनाते हैं। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कार्यपालिका व्यवस्थापिका पर हाबी है, यह आरोप बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी सदन ने चार पुलिस कर्मियों को सजा दी। अधिकारी फोन का जवाब नहीं देते हैं, तो उन्हें देना चाहिए। नंबर का रिकार्ड वे रखें, नहीं तो कार्रवाई होगी। सरकार इसको बर्दाश्त नहीं करेगी। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सुझाव दिया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.