घाटशिला, अप्रैल 10 -- मुसाबनी, संवाददाता। आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रखंड सभागार में गुरुवार को समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लेने की बात कही। इसके साथ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने पर जोर दिया।इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, मनरेगा, आवास एवं अन्य प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड होने के कारण मुसाबनी में विकास के सभी सूचकांकों में सुधार लाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर...