प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम पखवाड़े के तहत गुरुवार को बहरिया विकासखंड क्षेत्र के किरांव गांव में नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ल ने जनचौपाल लगाई। इस दौरान बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। सीधे संवाद के दौरान अफसरों ने बताया कि क्षेत्र के 418 घरों में जन जीवन मिशन के तहत कनेक्शन दिया जा चुका है, जबकि ग्रामीणों ने कहा कि अब तक घर पानी नहीं पहुंचा। चौपाल में प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन: मार्च 2027 तक पूर्ण होंगी शेष योजनाएं उन्होंने शौचालय निर्माण, राशन वितरण, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, जल जीवन मिशन...