प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज। शिव चरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज से वर्ष 2018 में उत्तीर्ण छात्र अनिमेष अवस्थी की उपलब्धि पर गुरुवार को उन्हें विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक धीरज खन्ना ने अनिमेष को स्मृति चिन्ह भेंट किया। अनिमेष का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस 2024 परीक्षा में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (डीएसपी) के पद पर हुआ है। साथ ही इनका चयन बिहार लोक सेवा आयोग में भी प्रोबेशन ऑफिसर के रूप में हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पाल, कमला कांत शुक्ला, ज्ञान प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, विश्वनाथ मिश्र आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...