लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- लखीमपुर। मितौली क्षेत्र के चटौरा गांव की बेटी निधि वर्मा ने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। अफसर बनकर निधि शुक्रवार को अपने गांव पहुंची। यहां उसका भव्य स्वागत किया गया। निधि के पिता पुत्तू लाल वर्मा मुरासा गांव स्थित साधन सहकारी समिति में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। निधि की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक ज्ञान मंदिर लखीमपुर में हुई। हाईस्कूल व इंटर उन्होंने कुंवर खुशवक्त राय कालेज लखीमपुर से पास किया है। इसके बाद वाईडी कालेज से बीएससी करने के बाद निधि ने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। निधि 5 वर्षों से तैयारी कर रही थी। इसके पहले भी निधि दो बार प्री पास कर चुकी थीं लेकिन फाइनल में उन्हें जगह नहीं मिल सकी थी। लेकिन लगातार मेहनत के बाद निधि को इस बार कामयाब...